पार्टी और संगठन के लिए दिन रात मेहनत कर सबको साथ लेकर चलते हैं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा
संजीत खन्ना
दो टूक न्यूज,
भिवानी 25 जुलाई। प्रदेश में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने में प्रो. रामबिलास शर्मा की अहम भूमिका रही। उन्होंने पूर्ण जीवन भाजपा को प्रदेश में खड़ा करने में बीता दिया। पार्टी संगठन को ही मजबूत नहीं किया अपितु पार्टी की नीतियों को लोगों के घर द्वार तक पहुंचा इस जीत की नींव रखी। भाजपा को अपने घर की तरह बनाने के लिए एक मजदूर की तरह कई-कई दिनों तक लोगोंं को एकजुट करने में अपने सुखते गले और भूखे पेट के साथ महेंद्रगढ़ जिले में अपना राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ऐसे नेता हैं जो पार्टी और संगठन के लिए एक मजदूर और कार्यकर्ताटओं के लिए संजीवनी बूटी हैं। उक्त शब्द भाजपा नेता रीतिक वधवा ने पूर्व शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर आज यहां कहे। उन्होंने कहा कि एक दौर था जब प्रो. शर्मा भाजपा से विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे उनके प्रश्न का उत्तर उस समय की सरकार के पास नहीं होता था।उन्होंने प्रो. शर्मा को राजनीति का अनमोल हीरे की संज्ञा देते हुए कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा भाजपा के अकेले ऐसा नेता हैं जो पिछले करीब 43 सालों से पार्टी का झण्ड़ा बुलंद कर रहे हैं। पूर्व शिक्षामंत्री संयमित होने के साथ-साथ कुशल बुद्धि वाले विलक्षण नेता हैं और पार्टी और संगठन के लिए दिन रात मेहनत कर सबको साथ लेकर चलते हैं। भाजपा की मिटटी में कार्यकर्ताओं की फौज उगाने वाले पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से मिलने वालों का तांता लगा रहता है। पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कड़ी मेहनत से लाखों कार्यकर्ताओं की एक संस्कारिक फौज एकत्रित की जो सत्ता में होने या न होने के बावजूद पूर्व
शिक्षामंत्री जहां जाते हैं वहां कार्यकर्ता उनकों घेर लेते हैं। अपनी कड़ी मेहनत और टीम के साथ इस व्यक्तित्व ने घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर हर जगह पार्टी और संगठन के पक्ष में एक समर्पित टीम का गठन किया। प्रदेश में बेहतरीन संस्कारों के साथ पार्टी और संगठन के इस सरल सुरमा के प्रशंसकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हरियाणा विधानसभा के महेंद्रगढ़ सीट से उम्मीदवार रहे महेंद्रगढ़ (1982, 1987, 1991,1996, 2014 में) सीट 5 बार विधायक चुने गए। हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष भी रहे। हरियाणा राज्य के सार्वेजनिक स्वास्थ्य मंत्री( 1987-1991 तक) भी रहे। हरियाणा राज्य के शिक्षा मंत्री के पद पर भी रहे। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विजयी हुई तो इस जीत के रणनीतिकार रहे प्रो. रामबिलास शर्मा को इस बात का श्रेय दिया जाने लगा तो उन्होंने पूरा श्रेय प्रदेश के कार्यकर्ताओं की मेहनत को देकर इस बात को प्रमाणित किया कि उनके लिए कार्यकर्ताओं से बढक़र कुछ नहीं है। प्रदेश में उनके इस ईमानदार व मेहनत व प्रदर्शन को देखकर उन्हें प्रदेश के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री बनाया गया। कार्यकर्ताओं की खुशी में खुश और कार्यकर्ताओं के दुख में दुखी रहने वाले प्रदेश के पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा।महेंद्रगढ़ जिले में 7 सरकारी कॉलेज का निर्माण भी करवाया। हरियाणा में 348 स्कूलों निर्मित करवाए, जिनमे से 127 महेंद्रगढ़ जिले में बनवाये। नहर पर आधारित एक परियोजना शुरु की, जिसका लक्ष्ये जन-जन तक पानी मुहैया करना था।