संजीत खन्ना
झज्जर,दो टूक न्यूज
दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेई के समय से ही भाजपा के कार्यकर्ता निष्ठावान तथा राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्हीं से प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता देश व प्रदेश की कमान संभाल रहे है। जिसके चलते शासन प्रशासन में पारदर्शिता तथा ईमानदारी के नए आयाम स्थापित हुए हैं। पारदर्शिता शासन प्रणाली और जनता के बीच सेतू हैं। सभी कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है। ये बात बेरी भाजपा मंडल के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद सभी कार्यकर्ताओं को बेरी मंडल के बूथ स्तर तक सेवा मिशन को लेकर जाना है। भाजपा का कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से समर्पित रहता है। समर्पण ही उसकी सबसे बड़ी विरासत है। उन्होंने कहा कि सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाना हमारा ध्येय है। देश की अखंडता और राष्ट्रीयता के लिए हमने गुणित ऊर्जा से काम करना है ताकि जनता व सरकार के बीच में कोई भ्रम की दीवार खड़ी न हो सके। उन्होंने कहा कि हमें भीमेश्वरी देवी व दुर्वासा ऋषि की तपोभूमि की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ हैं। यह हमारा सौभाग्य है । इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी महेश चौहान, मंडल प्रभारी जगबीर सुहाग, जिला विस्तारक डॉ सतवीर मलिक, जिला उपाध्यक्ष संजीव कादयान, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला सचिव निर्भय कादयान, आईटी प्रमुख हरदीप डबास, मंडल महामंत्री रविंद्र, मंडल महामंत्री प्रदीप नंबरदार, मंडल उपाध्यक्ष पूनम देवी, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश कौशिक, मंडल उपाध्यक्ष मनजीत सरपंच गोधड़ी, मंडल उपाध्यक्ष राजेश बाल्मीकि, मंडल सचिव इंद्रजीत यादव, मंडल सचिव रविंद्र ढराणा, मंडल सचिव चाँद मास्टर, मंडल सचिव सोनू पहाड़ीपुर, कोषाध्यक्ष महेश बेरीवाल, प्रमोद कुमार सरपंच ढराणा, सुभाष शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।