दो टूक न्यूज
झज्जर : भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसके सदस्यों के लिए पार्टी ही परिवार है। करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बनी है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे संगठन की नींव है। यह बात दुल्हेड़ा में छारा मंडल कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान ने कही। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंतोदय का सपना कार्यकर्ताओं के बिना साकार नहीं हो सकता है। आज कर्मयोगी नरेंद्र भाई मोदी अखंड, सक्षम व सशक्त भारत के निर्माण में जुटा हुआ है। इसलिए हम कार्यकर्ताओं ने उनके मिशन को पूरा करने के लिए अपने कर्म की आहुति देनी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन व सरकार में बड़े से बड़ा ओहदेदार भूतपूर्व हो सकता है। परंतु कार्यकर्ता कभी भूतपूर्व नहीं हो सकता। कार्यकर्ता अपनी गौरव गरिमा से काम करता रहता है। कार्यकर्ता हमेशा सदाबहार सेवाव्रती रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सेवा भाव से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बनी है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार बड़ी समर्पित भावना से जनसेवा कर रही है। हमने सरकार की उपलब्धियों का लाभ पंक्ति के आखिरी आदमी तक पहुंचाना है। छारा मंडल कार्यकारिणी अध्यक्षता की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरीश दलाल ने की तथा मंच संचालन अजय शर्मा और प्रिंस देसवाल ने किया। इस मौके पर मंडल पालक प्रदेश प्रवक्ता विकास बाल्मीकि, मंडल प्रभारी राजेश आर्य, मठ मंदिर प्रकोष्ठ प्रमुख आनंद सागर, एनआरआई सेल प्रमुख संदीप देशवाल, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अशोक राठी, सह संयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ जगत सिंह दलाल, मंडल महामंत्री प्रदीप राठी, मंडल महामंत्री प्रवीण पराशर, मंडल उपाध्यक्ष मोनू भापडोदा, मंडल उपाध्यक्ष मनोज दलाल, मंडल सचिव राज प्रजापत, मंडल सचिव सुनील देशवाल, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।