मैं मानता हूं साढ़े सात साल संगठन ना बनने से हमे नुकसान हुआ है..संगठन होता तो आज हम सत्ता में होते:कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने फिलहाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा को बदलने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। विवेक बंसल आज झज्जर में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे..उसके बाद उन्होंने कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल के निवास स्थान पर प्रेस वार्ता की जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के विषय पर कोई चर्चा नहीं करना चाहते। जहां तक संगठन की बात है संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
निकाय व पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश में संगठन खड़ा कर दिया जाएगा।
 इस दौरान उन्होंने यह जरूर माना कि संगठन ने बनने की वजह से उन्हें नुकसान झेलना पड़ा है। अगर संगठन होता तो आज वह सत्ता में होते। बंसल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस विपक्ष की अछि भूमिका निभा रही है। उन्होंने सिंबल पर चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि जल्द ही इस पर फैसला किया जाएगा। जो पार्टी हित में होगा वह निर्णय लिया जाएगा।
इस दौरान ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई के बाद क्या प्रभाव पड़ेगा के सवाल पर  कहा कि इनेलो दिन में सपना देख रही है। ओम प्रकाश चौटाला जी की उम्र अब रिटायर होने की है।  इस उम्र में उन्हें रिटार्यड हो जाना चाहिए। जहां तक उनके कार्यकाल की बात है जनता सब जानती है.. जनता ने चौटाला साहब का भी कार्यकाल देखा और हुड्डा साहब का भी..फिलहाल जनता खट्टर साहब के कार्यकाल से परेशान है।।