पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के नक्शे कदम पर काम कर रहे है रणजीत चौटाला

हरियाणा के बिजली मंत्री ने रचा इतिहास, बिजली विभाग ने देश में अर्जित किया दुसरा स्थान
: प्रदेश के इतिहास में मिल रही है सबसे ज्याद बिजली व चोरी के मामलो की रिकवरी में भी अव्वल
: बोले रणजीत सिंह चौटाला: प्रदेश के इतिहास में हरियाणा डिस्कॉम का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन

संजीत खन्ना
चंडीगढ़,दो टूक न्यूज
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देविलाल ने जिस तरह से प्रदेश के विकास में अपनी अहम भुमिका अदा की है उसी कडी में अब उनके सपुत्र चौधरी रणजीत ङ्क्षसह चौटाला प्रदेश के विकास में नए कीर्तिमान लिख रहे है। प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने  इतिहास रचते हुए बिजली वितरण निगम की रेङ्क्षटग में हरियाणा को देश में दुसरा स्थान अर्जित कराया है। प्रदेश के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि हरियाणा बिजली वितरण निगम ने रेङ्क्षटग में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वित्त वर्ष 2019-20 की रेटिंग की रेङ्क्षटग में हरियाणा ने  केंद्र सरकार द्वारा देशभर की 41 पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों की परफॉर्मेंस के आधार पर जारी की गई रेटिंग में हरियाणा बिजली वितरण निगमों ने देश मे दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश के इतिहास में हरियाणा डिस्कॉम का यह अब तक  का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हासिल हुआ ये मुकाम: रणजीत ङ्क्षसह
सूबे बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के विजनरी नेतृत्व में बिजली विभाग ने यह मुकाम हासिल किया है। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कुशल नेत्त्व की बदौलत आज प्रदेश में चंहुमूखी विकास हो रहा है। आज हरियाण के इतिहास में सबसे ज्यादा बिजली लोगो के घरो तक पहुंचती है। गर्मी के मौसम में बिजली किल्लत के चलते जगह-जगह सडकें जाम कर दी जाती थी, लेकिन आज शायद ही प्रदेशभी में ऐसी खबर आप लोगो को देखने को मिलती है। सिंह ने कहा कि माननिय मुख्यमंत्री मनोहरलाल जी शुरू से ही बिजली चोरी के खिलाफ है। इसी कडी में विभाग ने काम करते हुए न केवल लोगो के घरो में सबसे ज्यादा बिजली पहुंचाई बल्कि चोरी करने वालो की धरपकड कर सबसे ज्यादा रिकवरी भी की है।
मंत्रालय मिलते ही ठान लिया था विरासत में मिली बिजली की समस्यां को खत्म करना है
रणजीत सिंह चौटाला को करीब तीस साल बाद प्रदेश में बडी जिम्मेवारी मिली। बिजली के अलावा जेल मंत्रालय भी रणजीत चौटाला को सौपा गया। मुख्यमंत्री के विश्वास पर रणजीत ङ्क्षसह चौटाला खरे भी उतर रहे है। चौधरी देवीलाल के नक्से कदम पर आगे बढ रहे रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि जब बिजली विभाग का जिम्मा उठाया तभी यह ठान लिया था कि बिजली विभाग में आमूलचूल परिवर्तन करना हैं और इसे घाटे से मुनाफे की तरफ लेकर जाना है। इतना हीन नही विरासत से मिली बिजली की इस समस्यां को जड से खत्म भी करना है। उन्होंने बताया है कि पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन (क्कस्नष्ट) बिजली कंपनियों को लोन देता है और हर साल इन कंपनियों की कार्यप्रणालियों को लेकर नंबरिंग करता है। हरियाणा का बिजली विभाग लगातार अपनी सेवाओं और कार्यप्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव एवं सुधार कर रहा है। जिसके परिणामस्वरूप बिजली निगम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।