व्यापारियों के कटे चालान..खुद के कर्मचारियों पर नगर आयुक्त ने कहा नही है संज्ञान…

मास्क को लेकर जिला नगर आयुक्त से पूछते व्यापारी
: अपनो पे कर्म गेरो पर सितम, ये भेदभाव क्यों?
: चालान काटने वाले ही बिना मास्क के रहते है,  कब कटेगें उनके चालान
संजीत खन्ना
दो टूक न्यूज
मशहूर सिंगर लता मगेंशकर द्वारा 1968 में आई फिल्म आंखे का गाना गेरो पर कर्म अपनो पर सितम झज्जर में कुछ उल्टा नजर आ रहा है। यहां अपनो पे कर्म और गेरो पर सितम किया जा रहा है। जी हां हम बात कर रहे है झज्जर जिला नगर आयुक्त की। जिनके द्वारा
मास्क को लेकर व्यापारियों, दुकानादारो से दो टूक कहा जाता है कि मास्क हर समय लगाना ही होगा। अगर फेस पर मास्क नही होगा तो नगर परिषद द्वारा चालान काटा जाएगा। लेकिन डीएमसी साहेबा का ये फरमान अपने ही कर्मचारियों पर दूर-दूर तक कहीं नजर नही आता।
हैरानी की बात तो ये है कि जो लोग बाजार में व्यापारियों, दुकानदारो के बिना मास्क का चालान काटने जाते है वही लोग अपने कार्यालय में लोगो से बिना मास्क लगाए ही डील करते है। इतना ही नही कार्यालय के बाहर भी सार्वजनिक तौर पर ये लोग बिना मास्क के घूमते रहते है। हां लेकिन
जब ये बाजार में निरिक्षण करने जाते है तो करोना महामारी के सारे नियम-कायदें इनको याद आ जाते है और धडाधड दुकानदारो के 500 रूपये तक  के चालान काट देते है। अगर दुकानदार विरोध करे तो उन्हे जिप्सी बैठाकर थाने भेज देते है। जब दो टूक न्यूज की टीम ने नगर परिषद झज्जर व जिला नगर आयुक्त कार्यालय का निरिक्षण
किया तो डीएसी स्टाम रूम, अकाउंट रूम, इंस्पेक्टर रूम के अलावा रिस्पेशन पर भी किसी ने मास्क नही पहना था, सभी कर्मचारी बिना मास्क के ही पब्लिक से बात कर रहे थे। इतना ही नही जिला नगर आयुक्त के कार्यालय के बाहर बैठे तमाम कर्मचारी भी बिना मास्क् के ही सेवांए दे रहे थे। गजब की बात ये है जिला नगर आयुक्त की नाक के निचे स्वयं उनके कर्मचारी ही कोरोना गाईडलाईन का जमकर उल्लघंन कर रहे थे, लेकिन नगर आयुक्त जी को नजर नही आ रहे थे।  ऐसे में आप सहज ही अंदाजा लगा सकते है कि की सरकारी नियमों की अवेहलना सरकारी कर्मचारी ही कर रहे है।

कुछ रोज पहले जिला नगर आयुक्त ने व्यापारियों को पढाया था मास्क का पाठ:
बतां दे कि कुछ रोज पहले शहर के व्यापारी जिला प्रधान राकेश अरोडा के नेतृत्व में जिला नगर आयुक्त से मास्क के चालान काटने की समस्यां को लेकर मिले थे। व्यापािरयों का कहना था कि उन्हें बेवजह तंग किया जा रहा है।
हर समय दुकानदार मास्क लगाकर रखते है अगर गलती से पानी पीने या किसी अन्य वजह से एक मिनट के लिए भी मास्क हटा दें तो तुंरत नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा उनके चालान काट दिए जाते है। व्यापारियों ने सीधे तौर पर कहा
था कि उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है चालान काटकर उन्हें पुलिस जिप्पी में इस कदर बैठाकर ले जाया जाता है जैसे वो किसी मर्डर के आरोपी हो। इस दौरान जिला नगर आयुक्त ने मास्क ना पहनने को लेकर सारे निमय-कायदें
व्यापारियों को एक पाठ की तरह पढा दिए गए और साफ तोर पर कहा कि मास्क लगाना ही होगा, करोना को लेकर सरकार की जो गाइडलाईन उन्हें पूरा करना ही होगा। डीएमसी मेडम का व्यापारियों को दिया गया ज्ञान बिल्कुल सही है।
इस महमारी से बचने के लिए मास्क पहनना, दो गज की दूरी बनाना बिल्कुल सही बात है, लेकिन ये पाठ व सरकारी नियम-कायदें अपने कर्मचारियों पर भी तो लागू होने चाहिए। जो लोग बिना मास्क का चालान काटते है और
वो खुद लोगो को डील करते समय मास्क ना लगाए और दो गज की दूरी ना अपनाएं तो उनके चालान भी तो कटने चाहिए। खैर उम्मीद है डीएमसी मेडम अपने ही कार्यालयों का भी निरिक्षण कर ऐसे कर्मचारियों पर भी सख्त कार्यवाही करेगीं।

बोहनी होती नही 500 का चालान जरूर कट जाता है:व्यापारी
व्यापािरयों का कहना है पूरा दिन से बोहनी मुश्किल से होती है, लेनिक हां एक मिनट के लिए अगर मास्क अपनी ही दुकान के अंदर हटा दे तो 500 का चालान जरूर कट जाता है। जबकि खुद डीएमसी कार्यालय के कर्मचारी बिना
मास्क के लोगो से बातचित करते है, कार्यालयों में बिना मास्क लगाए काम करते है तो उनके चालान क्यों नही काटे जाते। व्यापारियों ने प्रशासन से पूछा है कि उनके साथ ये भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
दुकानदारो ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें ऐसे ही बेवजह परेशान किया गया तो शहर की सभी दुकानदार दुकानें बदं कर जिला सचिवालय में धरने पर बैठ जाएगें।

अपने कर्मचारियों को लेकर नगर आयुक्त ने कहा मेरे संज्ञान में नही:
हमने सबको सख्त आदेश दिए है कि सबको मास्क पहनना ही होगा, जहां तक कर्मचारियों के मास्क ना पहननें की बात है तो मेरे संज्ञान में नही आया है, संज्ञान में आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
वर्जन: आशिमा सांगवान जिला नगर आयुक्त

बेवजह तंग किया गया तो प्रदेशभर में व्यापारी करेेगें धरना प्रदर्शन: बजरंग दास गर्ग
व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को बेवजह तंग किया गया तो व्यापार मंडल द्वारा प्रदेशभर में हर जिला सचिवालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। गर्ग ने कहा कि व्यापारी वैसे ही आज मंदी के चलते परेशान है उपर से बेवज उनके चालान काटें जा रहे है। जबकि खुद के कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नही।
वर्जन: बजरंग दास गर्ग प्रदेशाध्यक्ष व्यापार मंडल