संजीत खन्ना
चंडीगढ़, दो टूक न्यूज
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश प्रधान बनाने की घोषणा कर दी गई है। चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। कार्यकारी अध्यक्ष संगत सिंह गिलजान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा होंगे। कांग्रेस हाईकमान की ओर से अभी थोड़ी देर पहले इसकी घोषणा की गई है। पवन गोयल प्लांनिग बोर्ड फरीदकोट के चेयरमैन है। पुराने कांग्रेसी है। डैनी विधायक व दलित नेता हैं।
अमरिंदर सिंह व नवजोत सिंह सिद्धू के बीच लंंबे से छिड़ी थी वर्चस्व की जंग…
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व नवजोत सिंह सिद्धू के बीच लंबे समय से वर्चस्व की जंग छिड़ी हुई थी। जिसमें सिद्धू बाजी मारने में कामयाब हुए हैं। कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धू पर भरोसा जताते हुए उन्हें पंजाब की बड़ी जिम्मेवारी देते हुए पंजाब का अध्यक्ष बनाया है।