दो टूक न्यूज
बहादुरगढ़, 25 जुलाई
रविवार को भाजपा शहरी मंडल व माडोंठी मंडल की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय झज्जर रोड़ पर हुआ। संगठन ही सेवा थीम पर बैठक हुई जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता के साथ संगठन की मजबूती बनाये रखने पर विचार विमर्श हुआ।
बैठक की शुरुआत शहरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र ने वँदे मातरम् गीत से शुरुआत की। भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पअर्पित व दीप प्रज्वलित करके बैठक शुरू हुई।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुना गया। बैठक में आऐ हुए सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत करके प्रथम सत्र में पालक डी पी कौशिक ने संगठन के विषय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। द्वितीय सत्र प्रभारी महेंद्र यादव के साथ माडोंठी मंडल पालक जिला महामंत्री अश्विनी शर्मा ने बन्दे मातरम् गीत के साथ प्रथम सत्र की शुरूवात करके पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी
तृतीय सत्र प्रभारी मनीष शर्मा व मंडल अध्यक्ष सोनू मान के साथ, चतुर्थ सत्र पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश कौशिक ने करोना काल में मृतकों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर केन्द्र व हरियाणा सरकार के विकास कार्यों के साथ साथ करोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किए जनभावनाओं के लिए किए गए मास्क सैनिटाइजर वैक्सीन, अपनी रसोई सेवा भाव से किए गए कार्यो के साथ साथ करोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी व अपने परिवार की चिंता न करते हुए करोना काल में किए गए जनसेवा कार्यो के के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने संगठन के लिए प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के साथ कंधे कंधा मिलाकर संगठन में व भाजपा के कार्यकर्ता जनसेवा कार्यो में भाजपा कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहते हैं और आगमी कार्यक्रम की रुप रेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी सभी कार्यक्रमों को सफल आयोजन की तैयारी के लिए मोटिवेशन किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यालय मिटिंग में मुख्य रूप से शहरी मंडल की कार्यकारिणी व माडोंठी मंडल की कार्यकारिणी के साथ झज्जर जिला उपाध्यक्ष रणबीर राठी विस्तारक डॉ सत्यवीर मलिक, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवीर वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन बंटी, पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हरिमोहन धाकरे, भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश शेखावत, अटल मंडल अध्यक्ष सचेत कुमार, महिला मोर्चा से आशा छिल्लर, कमलेश बाल्याण रामसिंह दलाल, कर्मवीर राठी, बलवान खत्री, अलबेल पहलवान, राजेश मकड़ौली, सुरेंद्र भारद्वाज, भीमसिह प्रणामी, जसबीर सैनी, सत्यवीर यादव प्रधान, चिराग परूथी व दोनों मंडलों के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता मौजूद रहे।