झज्जर में एक युवक की उसके सगे चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना झज्जर की यादव कालोनी की है। मृतक की पहचान जतिन के रूप में हुई है। जतिन को तीन गोलियां लगी है। जतिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंंच कर मामले की जांच की और मृतक जतिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस से मिली से जानकारी अनुसार झज्जर की यादव कालोनी में रहने वाले राज सिंह का अपने ही भतीजे जतिन के साथ जमीन को लेेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद के दौरान बीती देर रात दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ था। विवाद इस कदर बढ़ा की माहौल खूनी रंजश में तबदील हो गया। झगड़े के दौरान ही राजसिंह ने अपने भतीजे जतिन पर अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से कई फायर किए। पुलिस ने चार गोलियां जतिन को लगने की बात कही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पुलिस ने मृतक जतिन के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है।