किसान आंदोलन पर अब क्युमनिस्ट व कांग्रेस पार्टी ने कब्जा कर लिया: पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलाश शर्मा

शर्मा ने हुड्डा से स्पष्ठ कहा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुलकर किसानों का प्रतिनिधत्व करके सामने आये मैं खुद प्रधानमंत्री जी से मुलाकात करवाऊंगा

हुड्डा साहब हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रहे है, उनका भी फर्ज बनता है कि हरियाणा के हक का पानी दिलवाए, हरियाण की अलग राजधानी दिलवाए, केवल राजनीति ना करे

झज्जर

पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलाश शर्मा ने किसान आंदोलन पर बडा ब्यान दिया है। शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन अब आंदोलन नही रहा है
उस पर कांग्रेस व क्म्यूनिस्ट पार्टी ने कब्जा कर लिया है। शर्मा शुक्रवार को झज्जर के कैनाल रेस्ट हाउस मंे कार्यकर्ताओ से मिलने पहुचे थे।
इस दौरान उन्होने पत्रकारो से बातचित करते हुए कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुडडा खुलकर किसानो को प्रतिन्धित्व करते हुए सामने आए मै खुद नरेन्द्र मोदी से उनकी मुलाकात कराउंगा।
लेकिन हुडडा साहब भी प्रदेश के दो बार सीएम रहे है उनको हरियाणा के हक के लिए भी आवाज उठानी चाहिए और प्रदेश की राजधानी बनाने के लिए भी बात करनी चाहिए।
शर्मा ने सवाल पुछते हुए कहा कि कसार के मुकेश मुगदिल की मौत व पश्चिम बंगाल की युवती के साथ रेप की जिम्मेवार कौन है। कोई किसान नेता इसकी जिम्मेवारी लेगा। सच्चाई तो ये है किसान आंदोलन का कोई ठोस नेता नही हैं।


हरियाणा के भोले भाले किसान को कुछ लोगो ने अपने राजतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया है। हमार किसान इनके बहकावें में आया ये चिंता का विषय है।
शर्मा ने कहा कि कुछ राजनितक दल आंदोलन के माध्यम से हरियाणा के छत्तीस बिरादरी के भाईचारे को तोडना चाहते है जो बहुत ही प्राचिन है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, चैयरमेन दिनेश शास़्त्री, सतपाल राठी, मनीष नम्बरदार, राजपाल शर्मा, सुनीता चैहान, सचेत कुमार, कैशव, अनील शर्मा। सतबीर जी, प्रवीण जांगडा सहित कई बीजेपी नेता मौजद रहे।